Advertisement

जशपुरनगर : जांच टीम को मृतक मनबोध के गांव वालों ने बताया कि परिवार में विवाद होता रहता था इस कारण मृतक मनबोध परेशान रहता था

जशपुर : ग्राम मुढ़ी हल्का नं 15 पंडरापाठ तहसील सन्ना जिला जशपुर छत्तीसगढ़ मृतक कृषक मनबोध पिता सुखराम के मृत्यु के संबंध में मौके पर जांच हल्का पटवारी सचिव पंच मौके पर उपस्थित हुए और मृतक की पत्नी श्रीमती सुधनी बाई एवं पिता सुधराम एवं ग्रामवासियों पूछताछ किया गया जिनके द्वारा बताया गया कि मृतक के परिवार में चार पुत्रियां और मृतक की पिता सुखराम के नाम पर ग्राम मुढ़ी में कुल खसरा नंबर 13 रकबा 2.687 हेक्टेयर भूमि है । अपने पिता की भूमि से मृतक मनबोध के घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। जिसमें मृतक मनबोध के द्वारा 15 डि. भूमि पर टमाटर भिंडी, बरबट्टी का फसल लगाया है। जिसकी निगरानी के लिए मनबोध रोज की तरह दिनांक 21 मई 2021 को भी प्रातः 5 बजे घर से निकला एवं देर रात तक घर वापस नहीं लौटा ।घर वाले उसे खोजने निकल गए।मनबोध की पत्नी श्रीमती सुधनी बाई ने बताया कि रोज की तरह उनके पति श्री मनबोध सुबह 5 बजे भोर में उठकर खेत में गए और वापस नहीं लौटने पर उनके ससुर एवं देवर सभी लोग खोजने लगे और घटना स्थल में जाने पर उनके पति की मृत्यु हो चुकी थी मृतक श्री मनबोध की पत्नी श्रीमती सुधनी बाई ने बताया कि पति पत्नी में किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके पति के नाम पर किसी भी प्रकार का बैंक लोन के सी सी ऋण नहीं है। उनकी पत्नी ने बताया कि उनके पति मनबोध के नाम पर स्टेट बैंक में खाता है। जिसमें लगभग 18 हजार से 20 हजार जमा है । और ग्राम पंचायत से अंतिम संस्कार के लिए 2000 प्राप्त हुआ है। जांच टीम को गांव वालों ने बताया कि मृतक पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी पत्नी लाना चाह राहा था इस कारण परिवार में विवाद हमेशा होता रहता था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47