Advertisement

धमतरी : माखन को मिला श्रमिक सियान योजना का सहारा

धमतरी : माखन को मिला श्रमिक सियान योजना का सहारा

माखन को मिला

वृद्ध श्रमिकों को मिल रही एकमुश्त आर्थिक सहायता

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना से वृद्ध मजदूरों को विशेष लाभ मिल रहा है। जिले के धमतरी विकासखण्ड के ग्राम भटगांव निवासी श्रमिक माखनलाल साहू के खाते में हाल ही में 10 हजार रूपए जमा हुए। यह राशि उनके बुढ़ापे का सहारा बन गई है। मजदूर श्री साहू ने कहा- हम जैसे दिहाड़ी मजदूरों के खाते में दस हजार की राशि का एकमुश्त जमा होना बड़ी बात है। जरूरी खर्चां के लिए अब ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ेगी।‘ साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया निचले स्तर के लोगों के विकास की सकारात्मक सोच रखते हैं जिसका यह श्रेष्ठ उदाहरण है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्रमिक सियान योजना का शुभारम्भ गत वर्ष 2022 में मजदूर दिवस के अवसर पर एक मई को हुआ, जिसके तहत भवन और अन्य निर्माण कर्मकार मण्डल में पंजीकृत संगठित श्रमिकों को 10 हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदाय की जाती है। इसके लिए पंजीकृत श्रमिक की आयु 59 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसे न्यूनतम तीन वर्ष से निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में यह राशि बढ़कर 20 हजार रूपए हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57