Advertisement

गरियाबंद : जोरातराई ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

जोरातराई ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

केशरी साहू/ न्यूज रिपोेर्टर /गरियाबंद/मैनपुर। विकासखंड मैनपुर के राजापड़ाव क्षेत्र के वनांचल ग्राम मौहानाला ग्राम पंचायत कुचेंगा में ग्रामवासियों द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। समापन समारोह का आयोजन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम व अध्यक्षता के रूप में उपसरपंच शैल साहू शामिल हुए।

हुनर तराशने के लिए निरंतर प्रतियोगिताएं आवश्यक : संजय नेताम
प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रामों की 40 टीमों ने हिस्सा लिया, समापन समारोह में क्रिकेट का रोमांच भी चरम पर रहा। जोरातराई टीम व करेली टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में जोरातराई ने जीत हासिल की। श्री नेताम ने आयोजन के लिए प्रशंसा की और आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में क्रिकेट का खेल काफी लोकप्रिय है। ऐसे आयोजन हमारे ग्रामीण युवाओं के हुनर को निखारते हैं। खेल में भी बेहतर भविष्य है। संभव है कि आज आप जिस खिलाड़ी को यहां सामने खेलते देख रहे हैं वो किसी दिन बड़े मैदान में खेलता हुआ टीवी पर दिखाई दे तो हमें भी गर्व की अनुभूति होगी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस सरकार ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। राजीव युवा मितान क्लब का गठन इसलिए ही किया गया है। क्लब को आर्थिक मदद भी मुहैया कराई जा रही है । अध्यक्षता कर रही उपसरपंच शैल साहू ने कहा कि मैं स्वयं खेल जगत से जुड़ी रही हूं। क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों का आयोजन किया जाए जिसमें युवा वर्ग और महिला वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो। खेलने की कोई उम्र नहीं होती बल्कि जज्बे की आवश्यकता होती है। जोरातरई टीम को 10,000 रुपये व ट्रॉफी- इस दौरान अतिथियों ने प्रथम स्थान पर जोरातरई टीम को 10,000 रुपये व ट्रॉफी, दूसरे स्थान पर करेली (शोभा) टीम को 5000 रुपये व ट्रॉफी तीसरे स्थान पर आमाबहार 2500 रुपये व ट्रॉफी, चतुर्थ स्थान पर कमारपारा (भाठापानी) 1500 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान मानसिंह मरकाम, बिजय मरकाम, किशोर मरकाम, गुरु सोनवानी, चंदन मरकाम, समुंद सोरी, श्रवण मरकाम, जोहर मरकाम, खिलेश नेताम, सोमनाथ मरकाम, संजय मरकाम, सोनाउ मरकाम, घुराउ मरकाम, बिसनाथ मरकाम, अनस मंडावी, सान्तु मरकाम, महादेव मरकाम, सीताराम मरकाम, जोहर नेताम, बलाराम मंडावी, जीवन कुमार, बाबूलाल, संजय कुमार नेताम, ईश्वर नेताम, रूपेंद्र नेताम, चैतूराम मरकाम आदि उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57