Advertisement

गरियाबंद:मैनपुर में शोभायात्रा निकालकर मनाई डॉ. अम्बेडकर की जयंती

गरियाबंद:मैनपुर में शोभायात्रा निकालकर मनाई डॉ. अम्बेडकर की जयंती

उमेश प्रधान/ न्यूज रिपोर्टर/ गरियाबंद/मैनपुर/ विकासखंड में शुक्रवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने केक काटकर चित्र पर पुष्प अर्पित कार्यक्रम की शुरुआत की। श्री ध्रुव ने कहा बाबा साहब ने दलितों- गरीबों को समाज में बराबरी के लिए जो संघर्ष किया वह बेहद ही अद्भुत है। बाबा साहब के जीवन से एक ही संदेश मिलता है कि अगर आप पूरी लगन से लग जाओ तो कुछ भी असंभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोगों ने स्कूलों में भी बाबा साहब के बारे में पढ़ाने के लिए अलग से व्यवस्था की। बाबा साहब एक बेहद ही गरीब घर में पैदा हुए थे। उनके घर में खाने को नहीं था। उस समय छुआछूत इतना ज्यादा था कि जब बाबा साहब स्कूल जाते थे तो उन्हें बाहर बैठा दिया जाता था। वहां से निकल कर वो कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पीएचडी करने पहुंच गए और लंदन ऑफ इकोनॉमिक्स में पीएचडी की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने समाज के निचले तबके के विकास एवं उत्थान के लिए जो काम किया वह आज भी अनुकरणीय है। विशेष अतिथि जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि मैं आज जिला पंचायत सदस्य बनीं हू केवल बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के कारण ही निर्वाचित होकर सेवा कर रही हू। संजय नेताम जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं भोला जगत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम बौद्ध समाज के अध्यक्ष ललित डहाटे, शिव त्रिरपुणे, पवित्रा बांमबोड़े, खन्ना रामटेके, रजनीश रामटेके, महेंद्र नेताम, परमेश्वर मरकाम, टीकम नागवंशी, पदम नेताम, प्रताप मरकाम, यशवंत बघेल, भोला जगत, रविशंकर बघेल, रामकृष्ण ध्रुव, नयाल नेताम आदि उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57