Advertisement

गरियाबंद:उदंती अभ्यारण में दुर्लभ वन्य प्राणी गौर की मौत, वन विभाग के स्थानीय अधिकारी, कर्मचारी रहे बेखबर

उदंती अभ्यारण में दुर्लभ वन्य प्राणी गौर की मौत, वन विभाग के स्थानीय अधिकारी, कर्मचारी रहे बेखबर

उमेश प्रधान/ न्यूज रिपोर्टर/ गरियाबंद/मैनपुर। उदंती सीतानादी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के वन परीक्षेत्र उत्तर उदंती के जंगल में काफी महत्वपूर्ण वन्य प्राणी एक गौर की मौत हो गई और इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह तक नहीं होना कई सवालों को जन्म देता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

शुक्रवार को काफी दुर्लभ प्रजाति के वन्य प्राणी गौर के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि गौर के शव को देखकर यहां आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी मौत लगभग एक सप्ताह पूर्व हुई होगी गौर का शव की हालत बेहद खराब है और गौर का शव सड़ गल गया है। शव के अधिकांश हिस्से को अन्य हिंसक वन्य प्राणियों के सहित आवारा कुत्तों के द्वारा नोच नोच कर खा गया था इसकी जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से लगने के बाद वन विभाग के वन परीक्षेत्र अधिकारी डीके सोनी व डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम कर गौर के शव का दाह संस्कार किए जाने की जानकारी मिली है।
वन विभाग के उदासीन स्थानीय अधिकारी कर्मचारियों पर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए
उदंती अभ्यारण के ग्राम जुगाड़ बीड क्रमांक एक जो नेशनल हाईवे से महज 500 मीटर की दूरी पर जंगल में एक दुर्लभ प्रजाति की वन्य प्राणी गौर की मौत लगभग एक सप्ताह पूर्व हो जाती है और इसकी भनक तक क्षेत्र के जंगल की सुरक्षा के लिए तैनात जिम्मेदार स्थानीय वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को नहीं लगना अनेक सवालों को जन्म देता है यदि वन विभाग के स्थानीय अधिकारी कर्मचारी लगातार जंगल का निरीक्षण करते तो निश्चित रूप से नेशनल हाईवे के किनारे इतने नजदीक में एक वन्य प्राणी गौर की मौत की जानकारी आसानी से लग जाती है क्षेत्र के वन्य जीव प्रेमियों ने मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी रायपुर एवं उदंती सीतानादी टाइगर रिजर्व गरियाबंद के उपनिदेशक वरुण जैन से मांग किया है उंदती अभ्यारण क्षेत्र में अपने कार्य के प्रति उदासीन रवैया अपनाने वाले ऐसे स्थानीय कर्मचारियों और अधिकारियों जिम्मेदारी तय किया जाए और कार्रवाई किया जाए जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके।
तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
उदंती अभ्यारण में वन्य प्राणी गौर की मौत की जानकारी लगते ही वन विभाग में हड़कंप मच गई और आनन फानन में वन परीक्षेत्र अधिकारी डीके सोनी के नेतृत्व में वन विभाग के स्थानीय कर्मचारी एवं तीन डॉक्टरों के दल मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर विधिवत गौर का पोस्टमार्टम कर दाह संस्कार किया गया वन्य प्राणी गौर का पोस्टमार्टम करने वाले वरिष्ठ डॉक्टर देवेश जोशी ने चर्चा में बताया इस वन्य प्राणी गौर की उम्र लगभग 18 से 19 वर्ष की रही होगी और यहां नेचुरल मौत है उन्होंने बताया गौर की मौत लगभग एक सप्ताह पूर्व हो गई थी लाश से बदबू उठ रही थी और कीड़े लग गए थे,

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57