गरियाबंदछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गरियाबंद : तोमेश्वरी को आने जाने में अब नही होगी कोई परेशानी

गरियाबंद : तोमेश्वरी को आने जाने में अब नही होगी कोई परेशानी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सफलता की कहानी

घर पहुंच प्रदान किया गया मोटराइज्ड ट्राईसिकल

जिला प्रशासन की पहल से दिव्यांग तोमेश्वरी के खिले चेहरे

उमेश प्रधान /न्यूज रिपोर्टर/ गरियाबंद 15 अप्रैल 2023 छुरा ब्लॉक अंर्तगत ग्राम जरगांव की रहने वाली दिव्यांग बालिका तोमेश्वरी को आने जाने में अब कोई परेशानी नही होगी। तोमेश्वरी को कही भी आने जाने के लिए घर पहुंच मोटराइज्ड ट्राईसिकल प्रदान कर दिया गया है। विशेष पिछड़ी जनजाति की 16 वर्षीय दिव्यांग तोमेश्वरी कमार को समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंचाकर मोटराइज्ड ट्राईसिकल प्रदान किया गया है। साथ में हेलमेट भी दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घर पहुंच मोटराइज्ड ट्राईसिकल दिए जाने से तोमेश्वरी का चेहरा ख़ुशी से खिल उठा। उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उल्लखेनीय है की तोमेश्वरी को ट्राई सिकल नही मिलने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। जिला प्रशासन ने उक्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिव्यांग तोमेश्वरी को मोटराइज्ड ट्राईसिकल प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसी तारतम्य में जनपद पंचायत सीईओ एम.एल. वर्मा एवं पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठन कयाराम यदु ने तोमेश्वरी को घर पहुंच ट्राईसिकल से लाभान्वित किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अधिकारियों ने तोमेश्वरी को मोटराइज्ड ट्राईसिकल देने के साथ उन्हें चलाने के बारे में भी बताया। इस पहल से अब तोमेश्वरी को अब कहीं भी आने-जाने में आसानी होगी। साथ ही श्रम और समय दोनों की बचत भी होगी। शासन द्वारा दिव्यांगों की अन्य समस्याओं का भी त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिव्यांगजनों का जीवन सुगम और सुलभ बनाने के लिए उन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है। साथ ही उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया जा रहा है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!