Advertisement

खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला की लाश, फैली सनसनी….हत्या या फ़िर आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस

गरियाबंद। यहां अंबेडकर चौक वार्ड नंबर 10 और 9 के समीप एक खेत में महिला का संदिग्ध अवस्था में  शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। रविवार की सुबह को गरियाबंद सिटी कोतवाली अम्बेडकर चौक के पास खेत में लगभग 50 से 53 वर्ष  उम्र की महिला का शव मुहल्ले वासीयो द्वारा पड़ा देखा गया। शव के खेत में पड़े होने की खबर जैसे ही शहर में पहुंची तो हड़कंप मच गया।आनन-फानन में लोगों का हुजूम मौके पर लग गया। उधर, सूचना पर गरियाबंद कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में लगी हुई है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव खेत से बरामद हुआ है। महिला के शिनाख्त  गीता यादव का बतलाया जा रहा है जो वार्ड नम्बर 2 कन्या स्कूल के पास रहती थी। फॉरेंसिक टीम को बुलवाया जा है। जांच के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57