Advertisement

Ambikapur : गांधी स्टेडियम और पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा उन्नयन एवं सुविधाओं का विस्तार……….

गांधी स्टेडियम और पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा उन्नयन एवं सुविधाओं का विस्तार……….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर कुन्दन कुमार ने शनिवार को गांधी स्टेडियम और पीजी कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया। गांधी स्टेडियम में 339.07 लाख रुपए की लागत राशि से रिनोवेशन और रूफिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य में नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए उन्नयन और मूलभूत सुविधाओं में विस्तार शामिल है। साथ ही पीजी कॉलेज ग्राउंड में 100.60 लाख की लागत राशि से वाकिंग ट्रैक, लैंडस्केपिंग, सहित नागरिकों के लिए विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर कुंदन कुमार ने गांधी स्टेडियम और पीजी कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण कर नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तय समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई और निगम के अधिकारी मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विदित हो कि नगर निगम अम्बिकापुर में विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी की गई है जिसमें गांधी स्टेडियम के उन्नयन तथा पीजी कॉलेज ग्राउंड में जरूरी मूलभूत नागरिक सुविधाओं के विकास एवं उन्नयन के लिए राशि की स्वीकृति भी शामिल है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47