Advertisement

स्पोटिफाई बंद करेगा म्यूजिक गेसिंग गेम ‘हर्डल’

स्पोटिफाई बंद करेगा म्यूजिक गेसिंग गेम ‘हर्डल’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

केशरी साहू/ रिपोर्टर /गरियाबंद/म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई ने घोषणा की है कि वह 5 मई को अपने वर्डल से प्रेरित म्यूजिक गेसिंग गेम ‘हर्डल’ को बंद कर देगा। कंपनी ने कहा, हर्डल खेलने के लिए धन्यवाद, लेकिन दुर्भाग्य से, हमें इसे बंद करना होगा। 5 मई से, हर्डल उपलब्ध नहीं रहेगा। स्पोटिफाई ने पिछले साल जुलाई में गेम का अधिग्रहण किया था। टेकक्रंच के अनुसार, वर्डल के समान हर्डल प्लेयर्स को एक पॉपुलर सॉन्ग के आर्टिस्ट और टाइटल का अनुमान लगाने के लिए छह मौके देता है, इसके लिए प्लेयर्स सॉन्ग के ओपनिंग ट्यून को सुनते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हर्डल को बंद करने का निर्णय इसलिए किया गया क्योंकि स्पोटिफाई ऐप अपडेट के जरिए म्यूजिक डिस्कवरी पर अपना फोकस करना चाहती है। कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, हमने हर्डल को बंद करने का कठिन निर्णय लिया है, क्योंकि हम म्यूजिक डिस्कवरी के लिए अन्य विशेषताओं पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस महीने की शुरूआत में स्पोटिफाई ने कहा था कि वह अपने लाइव-ऑडियो ऐप ‘स्पोटिफाई लाइव’ को बंद कर रहा है। हालांकि, कंपनी ने कहा कि वह अपने मेन प्लेटफॉर्म पर लाइव फीचर एक्सप्लोर करना जारी रखेंगे। एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, स्पोटिफाई यूजर्स लाइव ऑडियो के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं, इस बारे में एक्सपेरिमेंट और लर्निग की अवधि के बाद, हमने स्पॉटिफाई लाइव ऐप को बंद करने का फैसला किया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57