Advertisement

24 घंटे में कोरोना के 102 नए केस, मास्क अनिवार्य

24 घंटे में कोरोना के 102 नए केस, मास्क अनिवार्य

नोएडा, नोएडा में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है। 24 घंटे में 102 नए मरीज सामने आए और 44 मरीज ठीक हुए। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 633 हो गई है। 26 मरीज अस्पताल में भर्ती है। हालांकि इन मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता नहीं पड़ी। कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। सीएमओ ने अपील किया कि शासन से जारी की गई गाइड लाइन का पालन करें। 24 घंटे में 871 मरीजों की जांच की गई। इसमें से 102 नए मरीज सामने आए। जिला अस्पताल और अन्य निजी अस्पताल व लैब में जांच की जा रही है। इसके अलावा अस्पतालों में अलग से फीवर ओपीडी शुरू की गई है, ताकि यहां आने वाले अन्य मरीजों को संक्रमण से बचाया जा सके। नए मरीजों की कांट्रैक्ट ट्रैकिंग की जा रही है। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी ली जा रही है। इन सभी मरीजों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सीएमओ ने बताया कि आगामी दो दिनों में जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा। बढ़ते मामलों को देखते हुए नोएडा के डीएम ने एकीकृत कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 18004192211 जारी किया है। इस नंबर पर फोन करने पर आपको कोरोना से संबंधित जानकारी और हेल्प भी की जाएगी। इस कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन मरीजों पर पूरी नजर रखी जा रही है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, नए सब वैरिएंट के लक्षण काफी हद तक ओमीक्रोन के पिछले वैरिएंट्स जैसे ही हैं। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, सिर में दर्द, सर्दी जैसे लक्षण आम हैं। सूंघने और टेस्ट करने की क्षमता नहीं जाती और जा भी सकती है। राहत की बात यह है कि ज्यादातर मरीज घर पर सिर्फ आराम करके ठीक हो जा रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57