Advertisement

भोपाल आएंगे बागेश्वरधाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री, परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे CM शिवराज

भोपाल। बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज भोपाल आएंगे। भोपाल के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे। वे परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ शोभायात्रा में सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व केंद्रीय मानती सुरेश पचौरी शामिल होंगे। सुबह 9 बने परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा। धीरेंद्र शास्त्री अप्रैल माह में दूसरी बार भोपाल आ रहे हैं। भक्तों में जबरदस्त उत्साह है।

देश भर में आज ईद का मुबारक त्यौहार मनाया जाएगा। शहर के मस्जिदों में नमाज़ी पहुंचने लगे है। भोपाल के ईदगाह में ईद की सबसे पहली नमाज होगी। मस्जिदों और ईदगाह में एक साथ नमाज अदा होगी। घरों में खास तरह की सेंवईयां और पकवान बनने शुरू हो गए हैं। लोग एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारक देंगे

कमलनाथ नर्मदापुरम के दौरे पर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पीसीसी चीफ कमलनाथ आज सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम के दौरे पर रहेंगे। 10:15 बजे सिवनी मालवा पहुंचेंगे। सुबह 10:30 बजे समाज कल्याण प्रकोष्ठ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे मंडलम सेक्टर कार्यकर्ताओं/कांग्रेस प्रकोष्ठ और विभागों की बैठक करेंगे। दोपहर 12:00 बजे जनसभा में लोगों को संबोधित करेंगे। कमलनाथ हारी हुई सीटों का दौरा कर संगठन को मज़बूत करने में जुटे है।

परशुराम की जन्मस्थली जानापाव

चुनावी साल में बीजेपी का सोशल इंजीनियरिंग पर जोर है। परशुराम जयंती के बहाने ब्राह्मण वोटर्स पर नजर है। सीएम शिवराज आज परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे। दोपहर 12 बजे सीएम शिवराज हेलीकॉप्टर से जानापाव पहाड़ी से नीचे हेलीपेड पर उतरेंगे, यहां से मुख्यमंत्री का काफिला भगवान परशुराम की जन्मस्थली जाएगा। मुख्यमंत्री पहले कुंड पर जाएंगे फिर महादेव का अभिषेक करेंगे। यहां चल रहे तीन दिवसीय यज्ञ में पूर्णाहुति देंगे।

पैर पसार रहा कोरोना

कोरोना प्रदेश में लगातार पैर पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के प्रदेश में 107 नए मरीज सामने आए है। प्रदेश में ऐक्टिव मरीज़ों की संख्या 346 पर पहुंची है। शहर में 44 नए मरीज सामने आए है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 125 हुई है। इंदौर में 14 मरीज मिले और एक मरीज की इलाज के दौरान मौत भी हुई है। कोरोना का संक्रमण दर 7.6 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57