Advertisement

धमतरी : पेयजल संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी

धमतरी : पेयजल संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी

कंट्रोल रूम किया गया स्थापित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ग्रीष्मकालीन वर्ष 2023-24 के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए जिला, विकासखण्ड और उपखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम गठित किया गया है। कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाले पेयजल और बिगड़े हैण्डपम्पों की शिकायतों को पंजी में दर्ज कर निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई की जा रही है। बिगड़े हैण्डपम्पों की सूचना जनसाधारण द्वारा टोल फ्री नंबर +91-18002330008 पर दी जा सकती है। कंट्रोल रूम में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी कार्यपालन अभियंता की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
ज्ञात हो कि खण्ड कार्यालय धमतरी में सहायक अभियंता श्रीमती आर.सिंह की ड्यूटी लगाई गई है, जिनका मोबाइल नंबर +91-94255-04267 है। इसी तरह उपखण्ड कार्यालय धमतरी में सहायक अभियंता डी.एम.कनाडे +91-74151-68347, उपखण्ड नगरी में सहायक अभियंता एस.के.ठाकुर +91-94242-41675, कुरूद में सहायक अभियंता पी.एस.गजेन्द्र +91-98267-53500, विकासखण्ड कुरूद में उप अभियंता मनोज पैकरा +91-96910-12017 और विकासखण्ड मगरलोड में उप अभियंता आर.सी.सूर्यवंशी +91-62619-49773 की ड्यूटी लगाई गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47