Advertisement

धमतरी : बेरोजगारी भत्ता की राशि से किसान का बेटा करेगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

धमतरी : बेरोजगारी भत्ता की राशि से किसान का बेटा करेगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

हिमाचल बघेल/ न्यूज रिपोर्टर/बेहतर और सुरक्षित भविष्य बनाना हर युवा का सपना होता है और इस मुकाम तक पहुंचने का एक मार्ग है पढ़ाई। क्योंकि ज्ञान ही है जो व्यक्ति को सर्वोच्च शिखर तक ले जाता है। देश में ऐसे कई विभूतियां हुई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद ज्ञान प्राप्त कर देश के उच्च पदों पर आसीन होकर देश सेवा की है या कर रहे है। संपन्न परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्राप्ति हेतु वे सभी सुविधायें समय पर बिना किसी रूकावट के प्राप्त हो जाती है, किन्तु कुछ ऐसे भी परिवार होते हैं जिनके बच्चे पढ़ना तो चाहते है, किन्तु आर्थिक स्थिति या पारिवारिक बोझ अधिक होने के कारण उनके माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान नहीं कर पाते हैं। ऐसे ही परिवार और बेरोजगार युवाओं की समस्याआें पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार कर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बेरोजगार भत्ता योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत् प्रदेश के सभी पात्र बेरोजगार युवाओं को 2 हजार 500 रूपये प्रतिमाह उनके खातें में अंतरित किये जायेंगे, जिससे इन युवाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
धमतरी जिले के ग्राम पुरी में रहने वाले बेरोजगार युवक प्रणय साहू ने बताया कि वह एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार का बेटा है। उसके पिता अपने 4 एकड़ खेत में खेती-किसानी का काम कर उसकी पढ़ाई बीएससी उद्यानिकी में करवा रहे हैं और प्रणय खुद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, ताकि अच्छी नौकरी पाकर वह अपने परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग प्रदान कर सके। आज के इस प्रतियोगी समय में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें खरीदने और फीस आदि भरने में बहुत अधिक खर्च होता है, और घर की परिस्थिति को देख पिता जी से इन सब के लिए पैसे मांगने की हिम्मत नहीं होती। लेकिन अब इन सब की जिम्मेदारी हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ले ली है। उन्होंने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को सुनहरा भविष्य गढने के लिए बेरोजगार भत्ता योजना की शुरूआत जो की है। इस योजना की जानकारी मिलने पर उसने ऑनलाईन पंजीयन कर उसने अपने दस्तोवजों का सत्यापन कराया है और अब वह बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए पात्र हो गया है। प्रणय कहता है कि बेरोजगारी भत्ता योजना से मिलने वाले इन पैसों का सदुपयोग वह प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, फीस और कोचिंग आदि में करेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस योजना से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अपने सपनो को पूरा करने में मिलेगी मदद। प्रणय अपनी और सभी बेरोजगार युवाओं की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दे रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के बेरोजगारों को 25 सौ रूपए बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा तथा योजना के अमल के बाद धमतरी जिले के युवाओं में इस योजना का लाभ लेने के लिए जोश देखा जा रहा है। युवाओं द्वारा इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया जा रहा है। अब तक जिले के धमतरी, कुरूद, मगरलोड तथा नगरी और सभी नगर पंचायतों क्षेत्रों से 5 हजार 334 ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हो गए है। अब तक 3 हजार 961आवेदन अनुशंसित किए गए है, जिसमे से 2 हजार 849स्वीकृत किये गए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57