Advertisement

राजनांदगांव : कोरोना टीकाकरण के ईरागांव मॉडल से सुदूर वनांचल क्षेत्रों में युवकों में आयी जागरूकता : वनांचल मानपुर में अधिकारियों की अनूठी पहल

राजनांदगांव : कोरोना टीकाकरण के ईरागांव मॉडल से सुदूर वनांचल क्षेत्रों में युवकों में आयी जागरूकता : वनांचल मानपुर में अधिकारियों की अनूठी पहल
मानपुर के ईरागांव मॉडल से हारेगा कोरोना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सुदूर वनांचल में ग्रामवासियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन ने एक अनूठी पहल अपनायी है। ग्राम ईरागांव मॉडल के अंतर्गत ग्राम के 10 नवयुवकों को प्रेरित कर उन्हें वालंटियर का दर्जा दिया गया। इन युवकों ने सर्वप्रथम स्वयं टीका लगवाया, फिर गांव में उत्साहपूर्वक भ्रमण कर अन्य ग्रामवासियों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। नतीजतन ग्राम में टीकाकरण 95 प्रतिशत से भी अधिक हो गया। इस प्रकार टीकाकरण का यह एक स्वस्फूर्त मॉडल है। इस मॉडल को सफल बनाने के लिए राजस्व, जनपद, मेडिकल विभाग ने अहम भूमिका निभाई है। अनुभागीय अधिकारी मोहला श्री सीपी बघेल के निर्देशन में तहसीलदार श्री सुरेंद्र कुमार उर्वशा, श्री सृजल साहू, जनपद सीईओ श्री डीडी मंडले, बीएमओ श्री गोविन्द कौशिक, श्री चंदन राजपूत एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा निरन्तर काय्र किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57