CG CRIME : चरित्र शंका के चलते पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

धमतरी। बोराई थाना क्षेत्र में एक युवक ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी को पीट- पीटकर मौत के घाट उतार दिया था और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लिखमा कमारपारा में आरोपी सुकचंद नेताम ने अपनी पत्नी सुनिता नेताम का चरित्र शंका को लेकर हाथ-मुक्का, डंडा और बेल्ट से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया है। सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल लिखमा कमारपारा में पहुंची। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। जिसपर बोराई पुलिस ने फरार पति सुकचंद के खिलाफ धारा 302 अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लिखमा गांव से सटे जंगल से फरार आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सुकचंद नेताम पिता संतोष नेताम उम्र 25 वर्ष साकिन लिखमा कमारपारा बताया और अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया की उसने अपनी पत्नी को चरित्र शंका के चलते मौत के घाट उतार दिया।