Advertisement

एमपी के गृहमंत्री के बयान पर सीएम का पटलवार, कहा – उन्हें कुछ जानकारी नही, लड़ाई लड़ते शहीद हुए हमारे जवान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा को घटना की पूरी जानकारी नहीं है और वे केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि फोर्स ऑपरेशन पर गई थी जिसमें नक्सली घायल हुआ है और एक को जिंदा पकड़े गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जवान ऑपरेशन पर गए थे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में कई बार हमें सफलता मिलती है कई बार हमें नुकसान उठाना पड़ता है। आंपरेशन में इसबार हमें नुकसान उठाना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इससे निराश नहीं होंगे इससे हमारे जवानों का मनोबल और बढ़ा है और हम तेजी से हम कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों की जो शहादत हुई है वह बेकार नहीं जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दंतेवाड़ा नक्सल घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर रायपुर लौटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सुरक्षाबल के जवान सीधी लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए है। उन्होंने कहा कि पिछले चाढ़े चार साल में स्थितियां बदली है। पहले नक्सली फोर्स के कैंप पर हमला करते थे अब फोर्स उनके घर में घुसकर उन्हें मार रही है। वहां लड़ाई है और इस लड़ाई में इस बार हमारे जवानों की शहादत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 75 कैंप लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दंतेवाड़ा से 65 किलोमीटर दूर जाकर जवानों ने ऑपरेशन किया और दो नक्सलियों को पकड़कर आ रहे थे तभी उनपर हमला हो गया। मुख्यमंत्री ने इंटेलिजेंस फेल्योर की खबरों का खंडन किया और कहा कि हमारे पास इनपुट था तभी तो जवाब ऑपरेशन पर गए थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57