Advertisement

रायपुर : मुख्य सचिव ने की जल-जीवन मिशन की समूह नल-जल योजनाओं के लिए जल आबंटन की समीक्षा

रायपुर : मुख्य सचिव ने की जल-जीवन मिशन की समूह नल-जल योजनाओं के लिए जल आबंटन की समीक्षा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत समूह नल-जल योजनाओं के लिए जल आबंटन की गहन समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जल-जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न समूह नल-जल योजनाओं में सम्मिलित ग्रामों में नल से पेयजल प्रदाय की अद्यतन स्थिति के बारे में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से जिलेवार जानकारी ली। उन्होंने समूह नल-जल योजनाओं हेतु जल स्त्रोतों नदी, एनीकट और बांध जिनमें पानी उपलब्ध होता है, जल आबंटन के संबंध में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से जल आबंटन करने शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन, जल जीवन मिशन के संचालक आलोक कटियार, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता सहित सभी जिलों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57