Advertisement

छत्तीसगढ़ : स्कूल खुलते ही विद्यार्थियों को मिल जाएंगी पाठ्यपुस्तकें

स्कूल खुलते ही विद्यार्थियों को मिल जाएंगी पाठ्यपुस्तकें

डिपो से स्कूलों एवं संकुलों में पहुंचने लगी पुस्तकें

अंबिकापुर, रायगढ़, जगदलपुर डिपो से सभी हाईस्कूलों में पहुंची पुस्तकें

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

साजन कुमार नेताम /न्यूज रिपोर्टर/छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के शुरूआती तारीख 16 जून को ही सभी विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से निःशुल्क पाठ्यपुस्तक प्रदाय किए जाने की प्रक्रिया पर तेजी से अमल शुरू कर दिया है। पाठ्यपुस्तक निगम के डिपो से पुस्तकें शासकीय, मान्यता प्राप्त तथा निजी स्कूलों के कक्षा 1 से लेकर 10वी तक के विद्यार्थियों के वितरण हेतु हाई स्कूलों एवं संकुलों को प्रदाय किया जाना शुरू कर दिया गया है। अंबिकापुर, रायगढ़ और जगदलपुर डिपो से इसके क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी हाई स्कूलों को पाठ्यपुस्तकें भेज दी गई है।
शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में नवीन शिक्षा सत्र 16 जून से शुरू होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के निर्देशानुसार शिक्षा सत्र के शुरूआती दिन ही निःशुल्क पुस्तकें एवं गणवेश का वितरण समारोहपूर्वक किया जाना है। इसको ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने मुद्रित पुस्तकों को जिलों के डिपो में और वहां से हाई स्कूलों और संकुलों में भिजवाना शुरू कर दिया है। राज्य के 4611 हाई स्कूलों में से 3802 में विद्यार्थियों को वितरण के लिए पुस्तकें भिजवा दी गई है। इसी तरह राज्य के 5704 संकुलों में से 1032 संकुलों में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें पहुंच गई है। शेष हाई स्कूलों एवं संकुलों में पुस्तक पहुंचाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसे आगामी एक सप्ताह में पूरा हो जाने की उम्मीद है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में भी डिमांड के अनुसार पुस्तकें भेजी जा रही है। अब तक 82 आत्मानंद स्कूलों के लिए पुस्तकें भेज दी गई है।
निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण के लिए रायपुर डिपो से 1559 हाई स्कूलों में से 1051, 1715 संकुलों में से 303 में पुस्तकें पहुंच चुकी है। बिलासपुर डिपो से 884 हाई स्कूलों में से 670, 961 संकुल में से 503 और 57 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में से 16 स्कूलों के लिए पुस्तकें वितरण के लिए पहुंच चुकी है। जगदलपुर डिपो से 523 हाई स्कूल में से 522, 874 संकुल में से 76 और 73 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में से 54 स्कूलों के लिए पुस्तकें वितरण हेतु पहुंच चुकी है।
अंबिकापुर डिपो से सभी 581 हाई स्कूल में, 882 संकुल में से 52 और 56 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में से 9 स्कूलों के लिए पुस्तकें वितरण हेतु पहुंच चुकी है। रायगढ़ डिपो से 429 में से 428 हाई स्कूलों में पुस्तकें पहुंच चुकी है, जबकि 620 संकुल तथा 39 आत्मानंद स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाई जा रही है। इसी प्रकार राजनांदगांव डिपो से 550 हाई स्कूलों, 98 संकुल केन्द्रों पुस्तकें पहुंच चुकी है। शेष हाई स्कूलों एवं संकुल केन्द्रों में पुस्तकों के पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57