खेलो इंडिया लघु केन्द्र फुटबॉल में प्रशिक्षण हेतु चयन ट्रायल 4 से 6 मई तक……….

खेलो इंडिया लघु केन्द्र फुटबॉल में प्रशिक्षण हेतु चयन ट्रायल 4 से 6 मई तक
पंजीयन हेतु जन्म प्रमाण-पत्र या मार्कशीट जिसमें जन्म तिथि का उल्लेख हो, के साथ कोच से करें संपर्क

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

अंबिकापुर 27 अप्रैल 2023/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में खेलो इंडिया लघु केन्द्र फुटबॉल के चयन ट्रायल हेतु 4 से 6 मई 2023 को पी. जी. कॉलेज के हॉकी मैदान में आयोजित की जाएगी। चयन ट्रायल का रिपोटिंग समय प्रातः 06 बजे तथा चयन प्रक्रिया प्रातः 07ः00 बजे से होगा।
खेल एवं युवा कल्याण के सहायक संचालक ने बताया है कि इच्छुक खिलाड़ी बालक एवं बालिका आयु वर्ग 14 वर्ष (30.04.2009 से 30.04.2010 के मध्य) एवं 16 वर्ष ( 30.04.2007 से 30.04.2008 के मध्य) का 3 मई 2023 प्रातः 7ः30 से 09ः00 बजे तक पी. जी. कॉलेज परिसर के हॉकी स्टेडियम में अपना जन्म प्रमाण-पत्र या मार्कशीट जिसमें जन्मतिथि का उल्लेख हो, की छायाप्रति के साथ कोच श्री उम्बुलन संगा मो. न. 8407875369 में सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन उपरांत 4 मई 2023 को अण्डर 16 का चयन ट्रायल, 5 मई 2023 को अण्डर 14 का चयन ट्रायल किया जाना है तथा 6 मई 2023 को दोनों आयु वर्ग का फाइनल चयन किया जायेगा।
उन्होंने बताया की चयनित खिलाड़ियों को पी.जी. कॉलेज के हॉकी मैदान में निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था प्रातः व सायं निःशुल्क प्रशिक्षुओं को खेलने हेतु खेल सामग्री उपलब्ध कराना, समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।