Advertisement

कोरिया : अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कोरिया : अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले तथा राज्य के बाहर अध्ययनरत छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जो शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, शिक्षा महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिग कॉलेज, डाईट, आई.टी.आई.,पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत हैं जिनका संस्थाओं में प्रवेश विलम्ब से हुआ है तथा पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम विलम्ब से घोषित हुआ है, ऐसे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है वे शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण हेतु ीजजचरूध्ध्चवेजउंजतप.ेबीवसंतेीपचण्बहण्दपबण्पदध् पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होनें बताया कि वर्ष 2022-23 हेतु तिथि में वृद्धि की गई है। छात्रवृति हेतु विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 27 अप्रैल से 03 मई, छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर अध्ययनरत छत्तीसगढ़ के निवासी विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु 04 मई से 08 मई, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 27 अप्रैल से 10 मई एवं सेंक्शन आर्डर लॉक करने हेतु 27 अप्रैल से 15 मई 2023 तथा डिसबर्स करनेहेतु 25 मई 2023 तक निर्धारित है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीें किये जायेंगे तथा ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सेंक्शन आर्डर लॉक करने हेतु भी अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57