बलरामपुर : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन करने अंतिम तिथि निर्धारित

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन करने अंतिम तिथि निर्धारित

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

राज्य के बाहर अध्ययनरत अजा. अजजा. व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाईन छात्रवृति हेतु अंतिम अवसर

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मनोज यादव/न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर (जिले के निवासी) जो शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक एवं आई.टी.आई. आदि में अध्ययनरत है, ऐसे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, उनके लिए शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर ऑनलाईन की जा रही है। जिले के विद्यार्थियों के आवेदन, पंजीयन एवं संस्थाओं के प्रस्ताव, स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, जिसके तहत विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु नवीनीकरण कराने के लिए 04 से 08 मई 2023, एवं ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 10 मई तथा सेंक्शन आर्डर लॉक करने हेतु 15 मई 2023 तक निर्धारित की गई है।
निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक अथवा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे।