Advertisement

साहब मेरा पति चौथी शादी करने जा रहा है उसे रोकिए

साहब मेरा पति चौथी शादी करने जा रहा है उसे रोकिए

एसपी रामकृष्ण साहू ने संबंधित थानों को करवाई करने का दिया निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही/ विश्रामपुर-मेरा पति चौथी बार शादी करने जा रहा है साहब उसे रोकिए ।यह फरियाद ले कर विश्रामपुर पुलिस थाना पहुंची विवाहिता।
विश्रामपुर पुलिस थाना पहुंची विवाहिता निवासी ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर तलाब पारा के रिता ठाकुर आ राजेश ठाकुर ने बिश्रामपुर थाना प्रभारी केडी बनर्जी के समक्ष गिड़गिड़ाते हुए कहा कि साहब मेरा पति प्रेमचंद सेन (ठाकुर )माता शोभा ठाकुर निवासी बस केपी थाना बलरामपुर चौथी शादी कर रहा है जिसको रोकिए। पीड़िता ने बताया कि उसका पति प्रेमचंद सेन पहली शादी कर पत्नी को पागल घोषित कर दिया, दूसरी शादी नौकरी पेशा लड़की से किया जिसका एक लड़का भी है उसको छोड़ दिया ,तीसरी शादी मुझसे किया अब चौथी शादी पकनी चंद्रमेढा मे कर रहा है आज बरात लेकर पहुंचने वाला है। इस शादी को रोक दे साहब मेरे पिताजी पैरालाइसिस है जिनका इलाज में रायगढ़ करवा रही हूं। थाना प्रभारी के डी बनर्जी ने बलरामपुर पुलिस एवं चंद्रमेढा पुलिस को इस बात की सूचना दी, तथा महिला को आश्वासन दिया कि तुम परेशान मत हो तुम्हारे साथ न्याय होगा। सूरजपुर एसपी रामकृष्ण साहू साहू ने संबंधित थाने को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57