Advertisement

विश्रामपुर पुलिस की सक्रियता से 46000 कीमत की नशीले इंजेक्शन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

विश्रामपुर पुलिस की सक्रियता से 46000 कीमत की नशीले इंजेक्शन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर/जानकारी अनुसार एसईसीएल हॉस्पिटल कॉलोनी स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी 25 वर्षीय आरोपी रोहित मिश्रा उर्फ बाटुल पिता स्वर्गीय माधव मिश्रा जो 84 नग नशीला इंजेक्शन जिसमें 38 नग एविल इंजेक्शन एवं 46100 रेकसोजेसिक इंजेक्शन, जिसकी बाजार कीमत 42000 बताई जा रही है को बेचने की फिराक से अपने पास रखा हुआ था। जिसकी सूचना विश्रामपुर पुलिस को मुखबिर के जरिए प्राप्त हुई तो आज विश्रामपुर पुलिस ने साईं मंदिर के सामने स्थित दशहरा मैदान में ग्राहकों का इंतजार कर रहे आरोपी रोहित मिश्रा को घेराबंदी कर रंगे हाथों दबोच लिया। जिसके पास से कुल 84 नग नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया मामले में विश्रामपुर पुलिस ने धारा 21सी एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी के डी बनर्जी सहित पूरी टीम सक्रिय रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57