Advertisement

राज्य सरकार ने IFS संजय शुक्ला का वीआरएस आवेदन किया मंजूर

रायपुर। हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स संजय शुक्ला की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को सरकार ने मंजूर कर लिया है। शुक्ला एक मई को पूर्वान्ह से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं। 87 बैच के आईएफएस संजय शुक्ला को रेरा का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। आईएफएस एसोसिएशन संजय शुक्ला को एक मई को फेयरवेल देने जा रहा है। इसकी सूचना एसोसिएशन ने सभी आईएफएस अफसरों को भेज दी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शुक्ला के उत्तराधिकारी का चयन अभी नहीं किया गया है। पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) सुधीर अग्रवाल वरिष्ठता सूची में पहले नंबर पर हैं। इसके अलावा श्रीनिवास राव सहित कई नाम भी चर्चा में है। सीएम के अनुमोदन के बाद एक-दो दिनों में नए हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स का आदेश जारी हो सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57