आज रात फिर बरसेंगे बादल! इन इलाकों में अंधड़ के साथ-साथ बिजली गिरने के भी आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

रायपुर। CG Weather Update : बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओला गिरने की भी सभावना है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरिया, सूरजपुर, पेंड्रा, सरगुजा, बिलासपुर, कबीरधाम, मुंगेली और कोरबा जिले में देर शाम तेज अंधड़ के साथ- साथ वज्रपात होने की संभावना हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बता दे कि गुरुवार रात को तेज आंधी और गरज चमक के साथ रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। राजधानी रायपुर में रात 12 बजे से आंधी और बारिश शुरू हुई। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उपरी हवा सिस्टम विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका की अनियमित गति विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है।