Advertisement

महासमुंद : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन : युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए दिया जाएगा ऋण

महासमुंद : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन : युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए दिया जाएगा ऋण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) अंतर्गत महासमुंद जिले में वर्ष 2023-24 के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के लिए निर्माण क्षेत्र जैसे दोना पत्तल, फर्नीचर, आलमारी निर्माण, अगरबत्ती, साबुन, वाशिंग पाउडर आदि निर्माण से संबंधित इकाई हेतु अधिकतम लागत 50 लाख एवं सेवा क्षेत्र जैसे मुर्गी पालन, मछली पालन, च्वाईस सेंटर, ब्यूटी पार्लर, रिपेयरिंग कार्य, टेलरिंग कार्य आदि सेवा क्षेत्र से संबंधित कार्य हेतु अधिकतम लागत 20 लाख रुपए निर्धारित है। आवेदक द्वारा आवेदन पश्चात् एवं बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति उपरांत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रवार एवं आवेदक के वर्ग अनुसार 15 प्रतिशत से 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि वेबसाईट https://kviconline.gov.in/में लॉगिन कर एजेंसी-डीआईसी का चयन कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद, पुराना तहसील ऑफिस परिसर, महासमुंद में या मोबाईल नम्बर +91-88843-22242, +91-79873-79574, +91-83193-70847, +91-75877-24731 एवं +91-86022-26369 में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57