ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Crime News : दिल दहला देने वाली वारदात, विवाद के बाद सनकी पिता ने तीन बेटी और पत्नी पर तलवार से किया हमला, एक की मौत

दुर्ग। आज  सुबह पारिवारिक विवाद में  एक पिता ने अपनी तीन बेटी और पत्नी पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अमर देव राय है।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

जानकारी के मुताबिक, घटना ख़ुर्शीपार थाना क्षेत्र की है। पुलिस जांच में पता चला है कि रात में पति पत्नी और तीनों बेटियों में आपस मे पारिवारिक विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पिता ने अपनी तीन बेटियों और पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

आरोपी को गिरफ्तार कर उससे हत्या( murder) के संबंध में पूछताछ जारी

एसपी खुद घटना स्थल पर पहुंचे थे। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उससे हत्या के संबंध में पूछताछ जारी है। घायलों में देवंती राय (पत्नी) उम्र 40 वर्ष (घायल),  वंदना सिंह पति अभिषेक सिंह उम्र 20 वर्ष (बड़ी बेटी) (घायल) और  प्रीति राय उम्र 17 वर्ष (घायल) शामिल है।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!