Advertisement

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय राजपुर में आज मनाई गई।


बलरामपुर/राजपुर/देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय राजपुर में आज मनाई गई, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पंडित नेहरू के देश के स्वाधीनता आंदोलन व देश के निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की प्रजातंत्र है प्रणाली के स्थापना के लिए बहुत अहम भूमिका निभाई थी, देश की आजादी के पहले 1930 में ही उन्होंने रावी के तट पर पूर्ण स्वराज्य की कल्पना करते हुए तत्कालीन ब्रितानी सरकार के खिलाफ कई आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और जीवन का काफी समय जेलों में भी बिताया। आजाद भारत में उन्होंने चहुंमुखी विकास के लिए जो प्रयास किया वह अब भी दिखाई देता है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा नेहरू जी, स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक, एवं दुर दृष्टा थे, इसकी झलक उनकी किताब ‘विश्व इतिहास की झलक‘ और ‘भारत एक खोज‘ में मिलती है। प्रजातंत्र में उनकी गहरी आस्था थी जिस वजह से उन्होंने स्वतंत्रता के बाद देश के लिए प्रजातंत्र की प्रणाली को अपनाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया ताकि भारत के निर्माण में आमजन की महत्वपूर्ण भूमिका रहे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्येंद्र पाण्डेय, सुरेश सोनी, एवं रामनारायण जायसवाल, नीरज तिवारी,रवि सोनी व अन्य कांग्रेसी जन उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47