छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कांग्रेस की आवाज, वक्ता चयन अभियान के जिला प्रभारी राम कृष्ण ओझा चयन प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु कल पहुंचेंगे मुख्यालय

कांग्रेस की आवाज, वक्ता चयन अभियान के जिला प्रभारी राम कृष्ण ओझा चयन प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु कल पहुंचेंगे मुख्यालय

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बलरामपुर/न्यूज रिपोर्टर/मनोज यादव:-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में “कांग्रेस की आवाज” “वक्ता चयन अभियान” किया जाना है। चयनित वक्ता कांग्रेस की आवाज बनेंगे और विभिन्न विषयों पर पार्टी का पक्ष रखने हेतु अधिकृत होंगे। इस हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला बलरामपुर रामानुजगंज के वक्ता चयन प्रभारी के रूप में राम कृष्ण ओझा को नियुक्त किया है। वे दिनांक 30.04.2023 दिन रविवार को दोपहर 2 बजे वक्ता चयन की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए बलरामपुर आ रहे हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी भी मौजूद रहेंगे। वक्ता चयन हेतु कांग्रेस पार्टी के समस्त प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य मोर्चा/प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्ष व पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित/मनोनीत जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्ता, जो भी कांग्रेस की आवाज वक्ता बनकर कार्य करना चाहते हैं, वे सभी आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त आशय की विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रवक्ता सुनील सिंह द्वारा कहा गया है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागी इस कार्यक्रम में भाग लेकर पार्टी का पक्ष रखने के लिए वक्ता बने ताकि पार्टी के कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्रों तक छोटी-बड़ी सभाओं के माध्यम से पहुंचाया जा सके।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!