मुख्यमंत्री बघेल ने सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी को उनकी जयंती पर नमन किया

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी को उनकी जयंती पर नमन किया
रायपुर, 27 मई 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ में जन्में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय श्री पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी को उनकी जयंती पर याद करते हुए नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री पदुमलाल पुन्ना लाल बख्शी ने अपने कृतित्व से राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी साहित्य को समृद्ध किया है। उनकी रचनाएं नए रचनाकारों को हमेशा प्रेरित करती रही हैं। उन्होंने साहित्य सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। बख्शी जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी साहित्यकार, सफल आलोचक, श्रेष्ठ कहानीकार और सुप्रसिद्ध निबंधकार थे। उन्होंने साहित्य की विभिन्न विधाओं में महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की। हिन्दी साहित्य में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0