Advertisement

मुख्यमंत्री सहायता कोष में गौतम बघेल ने दिया 5 लाख रुपये का सहयोग

रायपुर : मुख्यमंत्री सहायता कोष में गौतम बघेल ने दिया 5 लाख रुपये का सहयोग
रायपुर, 27 मई 2021राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम और महामारी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को सशक्त बनाने हेतु वैक्सीन खरीदी के लिए अमेरिका के बोस्टन में बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर श्री गौतम बघेल ने 5 लाख की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज इस राशि का चेक श्री गौतम के पिता श्री विष्णु बघेल एवं माता डॉ. श्रीमती मीरा बघेल ने सौंपा। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज सवेरे कोरोना से बचाव के लिए टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए रायपुर के पंडि़त जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे थे। टीका लगवाने के बाद मुख्यमंत्री को यह चेक उन्होंने सौंपा । ज्ञातव्य है कि डॉ. श्रीमती मीरा बघेल रायपुर जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने कोरोना संकट की इस घड़ी में सहयोग प्रदान करने एवं इस आर्थिक सहायता के लिए गौतम बघेल की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने गौतम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, कलेक्टर रायपुर श्री एस. भारतीदासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव भी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47