Advertisement

CRIME NEWS : घर में अकेली थी नाबालिग लड़की, मिर्ची मांगने के बहाने युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

कोरबा। CG CRIME NEWS : जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी 26 साल के युवक को महज़ 5 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मिर्ची मांगने के बहाने नाबालिग पीड़िता को घर पर अकेला पाकर उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

बता दें कि कटघोरा थाना में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 अप्रैल को दोपहर तकरीबन 12 बजे मिर्ची मांगने के बहाने युवक मंगल गोस्वामी पिता समारू गोस्वामी उम्र 26 वर्ष उसके घर आया और घर में उसे अकेले पाकर घर का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया. शिकायत पर कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर ने अपने उच्च अधिकारी जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेद्वी के मार्गदर्शन पर दुष्कर्म के आरोपी मंगल गोस्वामी की पतासाजी कर घटना के महज 5 घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस कार्यवाही में कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर, एएसआई जितेन्द्र यादव, महिला आरक्षक सावित्री कोर्राम, आरक्षक भुवनेश्वर आदिले, पुरंजन साहू, महिला आरक्षक रीटा किस्टीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57