Advertisement

Chanakya Niti: जीवन में बनना चाहते हैं सफल व्यक्ति, तो ये 3 आदतों को आज ही त्याग दें

Chanakya Niti: आजकल हर कोई सफल इंसान बनना चाहता है। इसके लिए कुछ लोग कड़ी मेहनत करते हैं, तो कुछ लोग निंजा टेक्निक (शॉट कट) अपनाते हैं। मेहनत और सत्य मार्ग पर चलने वाले एक दिन जरूर सफल इंसान बनते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले धनवान तो बन जाते हैं, लेकिन गलत कार्य कर धन जमा करने की वजह से उसके धन का एक दिन जरूर नाश हो जाता है। अगर आप भी अपने जीवन में सफल इंसान बनना चाहते हैं, तो आचार्य चाणक्य की इन 3 बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं-

दुराचारी च दुर्दृष्टि: दुराऽऽवासी च दुर्जनः।

यन्मैत्री क्रियते पुम्भिर्नरः शीघ्र विनश्यति॥

-आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बुरे कर्म करने वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। अगर आप बुरे कर्म करने वाले लोगों की संगति में हैं, तो आप भी एक दिन जरूर बुरे बन जाएंगे। संत के संगत से व्यक्ति में सात्विक विचारधारा आती है। वहीं, गलत लोगों के संगत से व्यक्ति बुरा बन जाता है। इसके लिए बुरे लोगों से दूर रहें। वहीं, बुरे कर्म करने से भी भाग्य बिगड़ जाता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

-आचार्य चाणक्य की मानें तो बिना किसी कारण के किसी को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से भी सावधान रहना चाहिए। बुरे लोगों के साथ रहने से उसके द्वारा किए कार्य में आप भी संलिप्त रह सकते हैं। बुरे कर्म करने वाले लोगों का दिन जब खराब होता है। उस दिन से आपका भी बुरा समय प्रारंभ हो जाएगा। छल, कपट और अकारण किसी को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से सावधान रहना चाहिए।

-आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दूषित जगहों पर नहीं रहना चाहिए। अगर आप दूषित जगहों पर रहते हैं, तो आप बीमार हो सकते हैं। साथ ही मानसिक रूप से विचलित हो सकते हैं। इसके लिए बुरे कर्म करने वाले, दूषित जगह और दूसरों को नुकसान पहुंचाने वाले से दूर रहना चाहिए। आसान शब्दों में कहें तो इन 3 आदतों को तत्काल ही त्याग देना चाहिए।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05