Advertisement

हजारों परिवारों तक नमो आहार पहुँचाने का लक्ष्य : संजय सेठ

चावल-दाल, आलू-प्याज व अन्य राशन सामग्री के साथ तैयार हो रहा नमो आहार।

राँची लोकसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा वितरण।

राँची :- नर सेवा-नारायण सेवा के मूल मंत्र के साथ राँची लोकसभा क्षेत्र में सेवा कार्य अनवरत जारी है। कोरोना संक्रमितों के घरों तक भोजन पहुंचाने, दवाएं उपलब्ध कराने व अन्य जरूरी चीजों को उपलब्ध कराने का काम अनवरत चल रहा है। अब राँची लोकसभा क्षेत्र में कच्चा राशन का वितरण भी शुरू हो चुका है। उक्त बातें राँची के सांसद श्री संजय सेठ ने कही। श्री सेठ ने कहा कि राँची लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों पैकेट नमो आहार के वितरण की योजना पर काम हो रहा है ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद तक कच्चा राशन पहुँच सके। नमो आहार के पैकेट में चावल, दाल, आलू, प्याज व अन्य सामान रहेंगे, जो लोगों की रसोई में भोजन बनाने के काम आ सकें।
श्री सेठ ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कार्यकर्ता सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। जहां जैसी आवश्यकता हो उसे पूर्ति करने के लिए कार्यकर्ता अनथक परिश्रम करके काम कर रहे हैं। श्री सेठ ने बताया कि नमो आहार के वितरण को लेकर भी महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भरपूर सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इसका वितरण चल रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नमो आहार की पैकिंग में खुद सांसद श्री संजय सेठ व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। हजारों पैकेट नमो आहार का तैयार किया जा रहा है, जो सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बांटा जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47