पवन नाग ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट: बकावंड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत नारावॾ (माटीगुङा पारा) में 25/5/2021/ को नारावड आंगनबाड़ी केंद्र में टिकाकरण किया गया था एक साथ दो टीके और पोलियो की दवा भी पिलाई गई थी जिसके वजह से डेढ़ वर्षीय जानवी कि हुई मौत। परिजनों के द्वारा इस तरह की बातें कहीं जा रही है। परिजनों का कहना है कि उनकी बच्ची स्वस्थ थी उसे किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी टिका लगने के बाद अचानक रात को बुखार होने पर बच्ची को सिरप पिलाई गई सिरप पिलाने के थोड़ी देर बाद बुखार उतर गया और अचानक सुबह तेज़ बुखार होने पर मितानिन को इसकी सूचना दी गई। मितानिन के द्वारा जानवी को तेज़ बुखार होने की सूचना दी गई।समय पर सिस्टर नहीं पहुंच पाई। और अचानक सुबह 10बजे बच्ची की मौत हो गई। एक मां के आंचल से एक बच्ची का साया उठ गया। जब बच्ची के बारे में डाक्टर भंवर से पुछे जाने पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि टीका लगने की वजह से कभी मौत नहीं हुई है।
Related Articles
राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज अंबिकापुर में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 संपन्न
9 hours ago
माध्यमिक शाला बदौली में विज्ञान मेले का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच ने मोहा मन
9 hours ago
Check Also
Close









