छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनांदगांवराज्य

राजनांदगांव : ग्राम जोरातराई में गुड मार्निंग राजनांदगांव का रविवार 7 मई को होगा आयोजन

राजनांदगांव : ग्राम जोरातराई में गुड मार्निंग राजनांदगांव का रविवार 7 मई को होगा आयोजन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

– कलेक्टर ने नागरिकों से गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम में शामिल होने का किया आव्हान

– सुबह 7 बजे से होगा व्यायाम, खेल एवं योग का आयोजन

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आम नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिए गुड मार्निंग राजनांदगांव का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में रविवार 7 मई 2023 को सुबह 7 बजे से ग्राम जोरातराई (स्टेशन मुढ़ीपार-मनगटा मार्ग) राजनांदगांव में गुड मार्निंग राजनांदगांव का आयोजन किया जाएगा एवं जोरातराई एडवेंचर पार्क का ट्रायल रन भी आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह द्वारा स्वस्थ रहें, मस्त रहें की थीम पर अभिनव पहल गुड मार्निंग राजनांदगांव के माध्यम से की जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन शैली बहुत जरूरी है। जनसामान्य में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए गुड मार्निंग राजनांदगांव प्रारंभ किया गया है। उन्होंने सभी नागरिकों से गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम में शामिल होने का आव्हान किया है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल तथा अभ्यास किये जायेंगे। प्राणायाम, योगा, हॉकी, कराते, बोसुबॉल, टग-ऑफ-वार, रोपस्कीपिंग, जिम बॉल, मिलीट्री रोप, थेरा बैंड जैसे अभ्यास कराये जायेंगे। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, आम नागरिक, सभी खेल संघ, अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठावें।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!