Advertisement

बेटे ने घर पर और माँ ने कोविड केयर सेंटर में कोरोना को दी मात

जगदलपुर /28 मई 2021/कोरोना के दौरान अपना हौसला बनाये रखकर बेटे और माँ ने कोरोना को आसानी से मात दे दी। दोनों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि 12 मई को हुई थी। बेटा रितेश कुशल शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत है, जिसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि पहले हुई। घर के अन्य सदस्यों की भी कोरोना जाँच की गई, जिसमें मां रीता कुशल के कोरोना जाँच की रिपोर्ट भी पॉजिटिव प्राप्त हुई। श्रीमती रीता कुशल ने बताया कि बेटे ने घर पर रहकर ही कोरोना के इलाज का फैसला किया, वहीं 65 वर्षीय श्रीमती कुशल की उम्र अधिक होने के कारण कोविड केयर सेंटर धरमपुरा में भर्ती करना पड़ा। श्रीमती कुशल के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने पर पूरे घर में उदासी छा गई। श्रीमती कुशल ने कहा कि ऐसे समय में उन्होंने हिम्मत नहीं हारने और धैर्य के साथ कोरोना के उपचार का निर्णय लिया। वे स्वयं नर्स के पद से लगभग तीन वर्ष पहले ही सेवानिवृत्त हुई हैं और इन परिस्थितियों में धैर्य का महत्व समझती हैं, जिसके कारण उन्हें उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई और अब वे पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बेटा रितेश भी अब स्वस्थ है, जिससे परिवार में एक बार खुशियां फिर से लौट आई हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57