धमतरी : कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन पर आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष अभियान

धमतरी : कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन पर आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष अभियान

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

सर्वे कर घर पहुंच बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा का मिलेगा लाभ

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन पर जिले के शत-प्रतिशत लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, राजस्व और पंचायत विभाग के समन्वय और संयुक्त प्रयासों से सभी विकासखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य वृहत स्तर पर अभियान के तहत किया जा रहा है।
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु नई कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड रखना होगा। जिसके माध्यम से लाभार्थी की पात्रता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी कही भी कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। जिले के सभी ब्लॉको में सर्वे का कार्य के साथ ही जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनका तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। धमतरी जिला 83 प्रतिशत कव्हरेज के साथ पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। जिले में अब तक 8 लाख 49 हजार 164 के लक्ष्य के विरूद्ध 7 लाख 8 हजार 533 लोगों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया था। आयुष्मान के माध्यम से लाभार्थियों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नागरिकों को पंजीकरण करवाना होता है। जिसके पश्चात उनको आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाता है। इस कार्ड को अस्पताल में दिखा कर लाभार्थी 5 लाख रुपए का मुफ्त उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी एंपेनल्ड हॉस्पिटल के माध्यम से अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है।
योजना के तहत पात्र परिवार को मिलने वाले लाभ
आयुष्मान कार्ड योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, निःसंतानता, मोतियाबिंद और अन्य चिह्नित गंभीर बीमारियों का निःशुल्क उपचार इस योजना के तहत किया जाता है।