Advertisement

धमतरी : ग्राम अछोटा में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में निबटे 138 प्रकरण

धमतरी : ग्राम अछोटा में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में निबटे 138 प्रकरण

विभागीय स्टाल लगाकर दी गई योजनाओं की जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन धमतरी विकासखण्ड के ग्राम अछोटा में किया गया, जहां विभिन्न विभागों द्वारा कैम्प लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामीणों से कुल 157 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 138 का निराकरण मौके पर किया गया तथा शेष 19 प्रकरणों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है।
स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों की मांगों व समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर के निर्देश पर जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज धमतरी ब्लॉक के ग्राम अछोटा स्थित पंचायत परिसर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया, इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा अपने विभाग में संचालित सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा उनका लाभ लेने की अपील भी की गई। साथ ही स्वास्थ्य, आयुर्वेद विभाग द्वारा मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इसके अलावा अन्य विभागों की ओर से भी आमजनों के लिए संचालित जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। आज आयोजित शिविर में सर्वाधिक 69 आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुए। इसी तरह समाज कल्याण विभाग को 44 तथा शेष आवेदन अन्य विभागों को प्राप्त हुए। शिविर में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57