Advertisement

वन मंत्री अकबर ने 5 मृतकों के परिजनों को 20 लाख रूपए का चेक सौंपा

रायपुर, 29 मई 2021वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कल कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान विश्राम गृह कवर्धा में 5 विपत्तिग्रस्त परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि का वितरण किया।

वन मंत्री अकबर ने इस दौरान कवर्धा तहसील के अंतर्गत ग्राम जैतपुरी निवासी चन्द्रभान गेंड्रे के नदी में डूबने से मृत्यु के कारण उसके परिजन नंद कुमार को 4 लाख रूपए तथा ग्राम झलका निवासी दुर्गेश गायकवाड़ के नहाते समय तालाब में डूबने से मृत्यु के कारण उसके परिजन श्रीमती रूजेश्वरी को 4 लाख रूपए का चेक सौंपा। इसी तरह कवर्धा तहसील अंतर्गत ही कवर्धा निवासी दुलार निषाद के सकरी नदी में डूबने से मृत्यु के कारण उसके परिजन श्रीमती पर्वत केंवट को 4 लाख रूपए तथा ग्राम छांटा झा निवासी चन्द्रिका बाई के सर्प काटने से मृत्यु के कारण उसके परिजन श्री भारत कौशिक को 4 लाख रूपए की अनुदान सहायता राशि का चेक सौंपा। इसके अलावा सहसपुर लोहारा तहसील के अंतर्गत ग्राम पवनतरा निवासी सोनउ मेरावी की कर्रानाला बैराज में डूबने से मृत्यु के कारण उसके परिजन श्री राधेश्याम मेरावी को 4 लाख रूपए का चेक सौंपा। यह राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधान के तहत स्वीकृत की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वन मंत्री अकबर ने सहायता राशि का वितरण करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्परता से कार्रवाई की जाए ताकि विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा और नीलकंठ चन्द्रवंशी, कन्हैया अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47