Advertisement

सरगुजा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय निम्हा और बिलासपुर में संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

सरगुजा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय निम्हा और बिलासपुर में संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

सेजेस बिलासपुर में 24 मई को और सेजेस निम्हा में 29 मई को होगा वॉक इन इंटरव्यू

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर 11 मई 2023/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निम्हा, विकासखंड लखनपुर एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बिलासपुर, विकासखंड बतौली हेतु स्वीकृत पदों के अनुसार भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभिन्न पदों पर अस्थायी रुप से संविदा नियुक्ति हेतु आर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरकर निर्धारित तिथि पर जिला शिक्षा कार्यालय अम्बिकापुर में जमा कर सकते हैं। उक्त भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी।
सेजेस बिलासपुर में 24 मई को और सेजेस निम्हा में 29 मई को होगा वॉक इन इंटरव्यू-
विकासखंड बतौली के सेजेस बिलासपुर में 24 मई को वॉक इन इंटरव्यू होगा। जिसमें पंजीयन प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक, दोपहर 1ः30 बजे से समाप्ति तक दस्तावेज सत्यापन, पात्र-अपात्र का प्रकाशन, दावा-आपत्ति, अंतिम पात्र-अपात्र का प्रकाशन की जाएगी। 25 मई प्रातः 10 बजे से समाप्ति तक डेमो और 26 मई 2023 को प्रातः 10 बजे से समाप्ति तक साक्षात्कार होगा।
इसी तरह विकासखंड लखनपुर के सेजेस निम्हा में वाक-इन-इंटरव्यू का कार्यक्रम 29 मई 2023 को होगा जिसमें प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक पंजीयन किया जायेगा। दोपहर 1ः30 बजे से समाप्ति तक दस्तावेज सत्यापन, पात्र-अपात्र का प्रकाशन, दावा-आपत्ति, अंतिम पात्र-अपात्र का प्रकाशन की जाएगी। 30 मई प्रातः 10 बजे से समाप्ति तक डेमो और 31 मई 2023 को साक्षात्कार प्रातः 10 बजे से समाप्ति तक होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों विद्यालयों में व्याख्याता के 9 पद, पूर्व माध्यमिक शाला शिक्षक के 4 पद, प्राथमिक शाला सहायक शिक्षक के 5 पद, कम्प्यूटर शिक्षक के 1 पद, व्यायाम शिक्षक के 1 पद, ग्रंथपाल के 1 पद एवं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 2 पदों में भर्ती की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए सरगुजा जिले की वेबसाइट www.surguja.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47