Advertisement

दुपहिया वाहन चोरी के मामले मे सरगुजा रेंज के सरगुजा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, शातिर चोर को पकड़ने में मिली सफलता

दुपहिया वाहन चोरी के मामले मे सरगुजा रेंज के सरगुजा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, शातिर चोर को पकड़ने में मिली सफलता

विशेष टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से शहर से चोरी की गई कुल 12 नग दुपहिया वाहन किया गया बरामद ।
आईजी सरगुजा रेंज के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा चोरी हुए दुपहिया वाहनो मे अभियान चलाकर करने हेतु दिए गए थे दिशा निर्देश।
गिरफ्तार शुदा आरोपी पूर्व में दुपहिया वाहन चोरी एवं अनाचार के मामलो मे जेल जा चुका है।

प्रार्थी सुरेन्द्र कुजूर साकिन मठपारा अम्बिकापुर द्वारा पुलिस चौकी होलीक्रॉस हॉस्पिटल आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 27/02/23 को प्रार्थी अपने भाई को देखने मिशन हॉस्पिटल गया हुआ था जो अपने पल्सर दुपहिया वाहन को हॉस्पिटल के बाहर खड़ा किया था वापस आने के बाद प्रार्थी का मोटरसाइकिल अपने खड़े स्थान पर नही था जो किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया हैं, प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 208/23 सदर धारा 379 भा.द. वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमति भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में शहर मे दुपहिया वाहन चोरी के मामले मे विशेष टीम का गठन कर आरोपियो का पता तलाश कर गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गये थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया घटना मे शामिल आरोपी के सम्बन्ध मे विशेष टीम द्वारा मुखबिरो को सतर्क किया गया था एवं विशेष टीम के सदस्य घटनास्थल एवं आसपास के छेत्रो मे संदिग्धो पर पैनी नजर रखे हुए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जो आज दिनांक को विशेष टीम को मिशन अस्पताल के पास एक संदिग्ध युवक उक्त हुलिया मे घूमता हुआ मिला जो पूर्व के दुपहिया वाहन चोरी के मामले मे शामिल रहा था विशेष टीम द्वारा संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम रविदास उर्फ़ पीयूष साकिन जरहाडीह थाना बतौली का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे हिकमतअमली से पूछताछ करने पर शहर एवं आस पास के छेत्र जिला न्यायालय, मिशन हॉस्पिटल, जिला अस्पताल, बस स्टैंड, कंपनी बाजार से 12 दुपहिया वाहन चोरी कर अपने कब्जे मे रखना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर आरोपी के घर से 07 नग दुपहिया वाहन बरामद किया गया एवं 05 नग वाहन अपने घर के आस पास छुपाकर रखा हुआ बरामद कराया गया, चोरी हुए 12 दोपहिया वाहनों मे से 09 प्रकरण थाना कोतवाली मे पंजीबद्ध हैं एवं थाना मणिपुर मे 01 प्रकरण पंजीबद्ध हैं अन्य 2 वाहनो के सम्बन्ध मे 41(1/4)/379 भा.द.वि का इस्तगासा कायम कर मालिक का पत्तासाजी किया जा रहा हैं,आरोपी द्वारा दुपहिया वाहन चोरी करने की घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रूपेश नारंग, चौकी प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक प्रमोद पाण्डेय,सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, विशेष टीम से सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, आरक्षक आशीष चौहान, सतेंद्र दुबे, संजीव चौबे, राहुल सिंह, बृजेश राय, मुकेश चौधरी, गणेश कदम, मुकेश कंसारी शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47