Advertisement

छत्तीसगढ़ जैव-विविधता बोर्ड की पहल, जैव विविधता के प्रति जागरूकता के लिए हो रही है ऑनलाइन प्रतियोगिता

रायपुर: छत्तीसगढ़ जैव-विविधता बोर्ड की पहल, जैव विविधता के प्रति जागरूकता के लिए हो रही है ऑनलाइन प्रतियोगिता

जैव-विविधता बोर्ड, छत्तीसगढ़ द्वारा जैव विविधता पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पारिस्थितिकी तंत्र में जैव विविधता के महत्व और ज़रूरत के प्रचार-प्रसार हेतु यह प्रतियागिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के लिए 18 मई तक प्रतिभागियों से 3 श्रेणी में प्रविष्टियाँ ऑनलाइन आमंत्रित की गई हैं। जिसमें पहली श्रेणी है- स्लोगन, पारिस्थितिकी तंत्र में स्थायित्व, संतुलन एवं निरंतरता के संदर्भ में जैव विविधता की अनिवार्यता पर प्रतिभागी स्लोगन लिखकर भेज सकते हैं। इस प्रतिस्पर्धा की दूसरी श्रेणी है- पोस्टर निर्माण, इसके तहत छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में ‘जैव विविधता, हमारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सांस्कृतिक विरासत’ विषय पर प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं।

इस प्रतिस्पर्धा की तीसरी श्रेणी है- निबंध, प्रतिभागी इस विधा में प्रदत्त चार विषयों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। यह विषय हैं- जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से विलुप्त होती, जैव विविधता, छत्तीसगढ़ जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में संवेदनशील क्यों?, इकोसिस्टम के स्थायित्व के लिए जैव विविधता आवश्यक क्यों? और छत्तीसगढ़ में लोकाचार और परंपरागत मान्यताओं में जैव विविधता का महत्व।

उपरोक्त प्रतिस्पर्धाएँ विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए आयोजित है। इच्छुक विद्यार्थी ईमेल आईडी- biodiversitycg1@gmail.com पर अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। प्रत्येक श्रेणियो के लिए प्रथम पुरस्कार ₹7000, द्वितीय पुरस्कार ₹5000, तृतीय पुरस्कार ₹ 3000 और सांत्वना पुरस्कार 1000 रूपये निर्धारित किए गए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57