Advertisement

मुख्यमंत्री 17 मई को धमतरी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री 17 मई को धमतरी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 मई को धमतरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे धमतरी जिले के ग्राम भोयना पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम अछोटा पहुंचकर वहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में संचालित कार्याें का निरीक्षण करेंगे। बघेल यहां महिला स्व-सहायता समूहों से चर्चा कर उनके काम की जानकारी लेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल ग्राम भोयना से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12.40 बजे ग्राम भटगांव पहुंचेंगे और वहां चंद्रमौली माता मंदिर में दर्शन करने के बाद विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम भटगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात में आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी लेंगे।
बघेल भटगांव से कार द्वारा 2.45 बजे धमतरी विकासखण्ड के ग्राम सोरम पहुंचेंगे और वहां से अपरान्ह 3.20 बजे कार द्वारा ग्राम भटगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भटगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा 3.30 बजे धमतरी विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन आएंगे और वहां से कार द्वारा लोहरसी सर्किट हाउस पहुंचकर अपरान्ह 3.50 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे लोहरसी सर्किट हाउस से मुजगहन आएंगे और वहां से 4.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57