Advertisement

धीरेंद्र शास्त्री के पटना में लगे पोस्टर पर कालिख और विवादित शब्द

धीरेंद्र शास्त्री के पटना में लगे पोस्टर पर कालिख और विवादित शब्द

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पटना/ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना दौरे को लेकर जारी सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजद जहां शास्त्री के विरोध में खड़ी नजर आ रही है, वहीं भाजपा के नेता उनकी कथा में शामिल होकर उनके समर्थन में उतर गए हैं। भाजपा के नेता उनकी दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। इस बीच, पटना में लगे उनके पोस्टर पर कालिख पोतने और विवादित शब्द लिखे जाने की घटना सामने आई है।
पटना के डाक बंगला चौराहा सहित कई इलाकों में धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर उनके स्वागत में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। मंगलवार की देर रात इनमें से कई पोस्टरों में उनके चेहरे पर कालिख पोत दी गई हैं।
पोस्टरों पर 420 और चोर लिखा गया है। सूत्र के मुताबिक यह काम रात के अंधेरे में असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया है। अब इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स स्प्रे प्रेंट से बाबा के पोस्टर पर कालिख पोतता नजर आ रहा है।
इससे पहले भी धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर्स फाड़ने की घटना घटी थी।
उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों पटना में हैं। नौबतपुर इलाके में उनकी हनुमंत कथा चल रही है, जिसे सुनने के लिए प्रतिदिन लाखों लोग जुट रहे हैं। बुधवार को कथा का अंतिम दिन है।
बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को धीरेंद्र शास्त्री पर बिहारियों को गाली देने का आरोप लगाया था। मंत्री ने कहा था, कि बाबा बिहारियों को गाली देने का काम कर रहे हैं।
उनके पटना आगमन का भी राजद के कई नेताओं ने विरोध किया था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57