Advertisement

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल हरेली त्यौहार सेहोंगे प्रारंभ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल हरेली त्यौहार सेहोंगे प्रारंभ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल हरेली त्यौहार सेहोंगे प्रारंभ

धमतरी जिले के भटगांव में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम नागरिकों से लिया फीडबैक

आमदी में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल

भटगांव औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मनराखन देवांगन के नाम पर करने की घोषणा

ग्राम मोंगरागहन में खुलेगी जिला सहकारी बैंक की शाखा

अम्बेडकर चौक से गंगरेल सहित धमतरी शहर की चार सड़कों के निर्माण की घोषणा

137 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमिपूजन

धमतरी जिले के भटगांव में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम नागरिकों से लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की शुरूआत अब हरेली त्यौहार से होगी। श्री बघेल आज धमतरी विधानसभा क्षेत्र के भटगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम नागरिकों से चर्चा कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर 137 करोड़ रुपए के 154 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इसमें 13 करोड़ 97 लाख रुपए के 28 कार्यों का लोकार्पण तथा 123 करोड़ 63 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस 21 मई को पाटन विधानसभा में महात्मा गांधी उद्यानिकी उद्यानिकी विश्वविद्यालय की शुरुआत होगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को न्याय योजनाओं की राशि भी वितरित की जाएगी। इस दौरान इस दौरान बालोद संजारी विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणुजी पिल्ले, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संभागायुक्त यशवंत कुमार, आईजी आरिफ शेख, कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, एसपी श्री प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वर्मी खाद से कमाये छह लाख रुपए- भटगांव की टेरिना साहू ने बताया कि हमारे समूह में दस सदस्य हैं और हम अनेक आजीविकामूलक गतिविधियों में सक्रिय हैं। सभी वर्मी खाद तैयार कर रहे हैं। इससे छह लाख रुपए की आय हमें हुई है। जैविक दवाई के माध्यम से 56 हजार रुपए तथा मुर्गी पालन से 75 हजार रुपए आय हुई है। समूह की महिलाओं की योजना बकरी पालन की भी है। टेरिना ने बताया कि हम लोग अपनी गतिविधियों का इसी तरह से विस्तार करते जाएंगे। गोधन न्याय योजना के हितग्राही भटगाँव निवासी डोरेलाल ने बताया कि मैंने डेढ़ लाख रुपए का गोबर बेचा है। इसके लिए मैंने बरदी के साथ ही गली में भी गोबर इकट्ठा किया है और बेचा है। इससे मैंने स्कूटी ली है।

आईटीआई में वैकेंसी बढ़ाने जताया आभार- मुख्यमंत्री ने इस दौरान बेरोजगारी भत्ता वितरण की जानकारी भी ली तथा शासन द्वारा हाल ही में बड़ी संख्या में निकाली गई वैकेंसी के संबंध में भी चर्चा की। टोकेश्वरी गजेंद्र ने बताया कि उसने आईटीआई का कोर्स किया है। आईटीआई में मुख्यमंत्री ने वैकेंसी बढ़ाकर 920 पद कर दिया है। इससे आईटीआई करने वाले युवा बहुत उत्साहित हैं। टोकेश्वरी ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम रूद्री के राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष शुभम साहू ने कहा कि बरसों बाद हम सब लोगों ने पारंपरिक खेल खेले। विलुप्त हो रहे हमारे खेलों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से संजीवनी मिली है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नीली गाड़ी आती है कि नहीं, मुख्यमंत्री ने पूछा, ग्रामीणों ने कहा हाँ- मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हाट बाजार स्वास्थ्य क्लीनिक योजना के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने पूछा कि नीली गाड़ी आती है कि नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 8 बजे से मोबाइल मेडिकल वैन आ जाती है और शाम पांच बजे तक रहती है। आत्माराम साहू ने बताया कि हम लोग सुबह गाँव में मुनादी करा देते हैं। दिन में डेढ़ सौ से दो सौ लोग इलाज करा लेते हैं।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं- भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने आमदी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने, ग्राम पंचायत भटगांव के औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मनराखन देवांगन के नाम पर करने, ग्राम तुमराबहार व देवपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, ग्राम मोंगरागहन में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणाएं की। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत भटगांव के मौली माता मंदिर का जीर्णाेद्धार व विभिन्न निर्माण कार्य कराया जायेगा, सड़क निर्माण कार्य कराने, ग्राम देवपुर के हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन करने, विधानसभा क्षेत्र के आत्मानंद स्कूलों में आवश्यक निर्माण व मरम्मत कार्य कराने, भटगांव गौठान में प्राकृतिक पेंट इकाई स्थापना के लिये मशीनरी व उपकरण क्रय करने, महानदी मुख्य नहर के आरडी 390 से 1000 मीटर तक एवं आरडी 1000 मीटर से 15000 मीटर तक लाइनिंग एवं मरम्मत कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने भोयना जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णाेद्धार कार्य, सी.सी. लाइनिंग एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य कराने, मोंगरागहन व्यपवर्तन के बियर, गेट एवं नहरों का मरम्मत कार्य कराने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री बघेल ने धमतरी शहर की विभिन्न सड़कों के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने अम्बेडकर चौक से गंगरेल तक सड़क निर्माण, गोकुलपुर वार्ड से बिलाई माता मंदिर होते हुए नहर नाका चौक तक सड़क निर्माण, नहर नाका चौक से सिहावा चौक तक सड़क निर्माण और रत्नाबांधा चौक सिग्नल से ग्राम मुजगहन तक सड़क निर्माण की घोषणा की।

मैं आपकी पीए बनना चाहती हूँ क्या ऐसा हो सकता है

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से चर्चा के दौरान बता रहे थे कि पिछली बार हमने 14 हजार शिक्षकों की भर्ती की थी, इस बार 12 हजार शिक्षकों की भर्ती कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूल भी हमने आरंभ किये हैं। इसी दौरान सबसे पहले स्कूल की छात्रा प्रियांशी मिश्रा उठी और कहा कि आप लगातार काम करने वाले और सक्रिय मुख्यमंत्री हैं। आज आपसे बात करने का मेरा सपना पूरा हुआ। मैं बहुत खुश हूँ।
छात्रा प्रियांशी मिश्रा ने कहा कि मैंने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इसके बाद क्या बनना चाहती हैं। छात्रा ने कहा कि मैं तो आपकी पीए बनना चाहती हूँ। क्या ऐसा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए तो आपकी शासकीय सेवा में आना पड़ेगा। अपने स्कूल के बारे में प्रियंका ने बताया कि यहाँ अच्छी पढ़ाई तो होती ही है स्पोर्ट्स और कल्चर से जुड़ी एक्टिविटी भी काफी होती है। प्रियांशी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे सैजेस के बच्चों का गाना सुने। मुख्यमंत्री ने बच्चों का गाना सुना और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए ताली बजाते रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57