Advertisement

‘राजद का धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर कालिख पोतने से कोई लेना-देना नहीं’

‘राजद का धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर कालिख पोतने से कोई लेना-देना नहीं’

पटना:पटना में स्वयंभू संत और बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर कालिख पोते जाने के बाद राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
तिवारी ने कहा, हम धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में हैं, क्योंकि वह देश के संविधान के खिलाफ बात करते हैं। राजद को नहीं पता कि किसने पोस्टर लगाए या किसने उन्हें काला कर दिया। शास्त्री के कार्यक्रम के आयोजकों को इन चीजों को देखना चाहिए। हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजद नेता ने कहा, जब हम बेरोजगारी, महंगाई और विभिन्न घोटालों के ज्वलंत मुद्दों को उठा रहे हैं, धीरेंद्र शास्त्री हिंदू राष्ट्र की वकालत कर रहे हैं। यह संविधान के खिलाफ है। एक कथावाचक को कुछ भी असंवैधानिक नहीं कहना चाहिए। अगर कोई देश को हिंदू राष्ट्र में पलटने की बात करता है तो यह हमें स्वीकार्य नहीं है।

इस बीच, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा, पटना में बाबा बागेश्वर के पोस्टरों पर कालिख पोतने के पीछे वोट बैंक की राजनीति करने वालों का हाथ है। वे चंद वोटों के लिए बजरंगबली को चुनौती दे रहे हैं। यह घोर निंदनीय है।

पटना के डाक बंगला चौराहा पर धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर को काला कर दिया गया। पुलिस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57