Advertisement

धमतरी शहर में बनेगा मिनी स्टेडियम : मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर : धमतरी शहर में बनेगा मिनी स्टेडियम : मुख्यमंत्री बघेल
धमतरी शहर में बनेगा मिनी स्टेडियम
वन औषधि का अलग केन्द्र बनाकर व्यापारियों को रीपा से जोड़ने कलेक्टर को दिए निर्देश

लोहरसी में की सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात

विभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशि

केशरी साहू/ न्यूज रिपोर्टर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज धमतरी विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान लोहरसी सर्किट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट-मुलाकात के दौरान स्थानीय निवासियों की मांग पर धमतरी शहर में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधि मंडल द्वारा होलसेल व्यापार के लिए 50 एकड़ जमीन की मांग पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और महापौर को कार्यवाही करने कहा। वन औषधि का अलग केन्द्र बनाकर व्यापारियों को रीपा से जोड़ने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को परसतराई निवासी यामिनी साहू ने बताया कि बच्चेदानी में गांठ है, गरीब हूं खर्च नहीं उठा सकती इस पर मुख्यमंत्री ने विशेष सहायता योजना से इलाज का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की। इसी प्रकार धीवर समाज के छात्र खुमेश्वर धीवर को पीएचडी के लिए दो लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। पूज्य पंचायत सिंधी समाज ने चेट्रीचण्ड पर अवकाश के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान कामिनी कौशिक प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, गुजराती समाज को भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, मनवाकुर्मी समाज को भवन विस्तार के लिए 20 लाख रूपए, यादव समाज को भवन जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रूपए, चन्द्राकर समाज को भवन और छात्रावास के लिए 25 लाख रूपए, छत्तीसगढ़ हरदिया साहू समाज को बड़ा सभा हॉल बनाने के लिए 30 लाख रूपए, आदिवासी गोंड समाज भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए, मुड़ा गोंड समाज को भवन के लिए 10 लाख रूपए, झेरिया साहू समाज को भवन के लिए 10 लाख रूपए, डडसेना कलार समाज को भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, धीवर समाज को भवन के लिए 20 लाख रूपए, बौद्ध समाज को जोधापुर वार्ड में सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रूपए, अंजुमन इस्लामिया कमेटी को भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, कबीर सत्संग केन्द्र-2 आश्रम को पुस्तकालय और अन्य कार्य के लिए 50 लाख रूपए, मराठा समाज को भवन के लिए 30 लाख रूपए, जिला साहू संघ के भवन के लिए 30 लाख रूपए, सतनामी समाज कल्याण समिति को सभा भवन के लिए 30 लाख रूपए, कोसरिया मरार समिति को भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, जमाते रजा मुस्तफा कमेटी को मुस्लिम कब्रिस्तान और अन्य भवन के लिए 36 लाख रूपए, माहेश्वरी समाज को भवन के लिए 20 लाख रूपए, देवांगन समाज को किचन शेड और बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विश्वकर्मा लोहार समाज, कुम्हार समाज, राजपूत क्षत्रिय समाज, सिक्ख समाज की भूमि संबंधी मांगों पर कलेक्टर को आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए सहायता दी जाएगी। इसी प्रकार पटवा समाज को भवन निर्माण के लिए जमीन चिन्हांकित करने, धोबी समाज, सर्व सेन समाज, मसीही समाज, घासी घसिया समाज, गाड़ा समाज, हलबा समाज, चित्रांश कायस्थ समाज को जमीन की रजिस्ट्री कराने कहा। निषाद समाज के प्रतिनिधि मंडल को भवन और छात्रावास की मांग पर पहले जमीन लेने की बात कही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57