Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचे ग्राम सोरम, शोक-संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचे ग्राम सोरम, शोक-संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

मुख्यमंत्री ने घोषणा के अनुरूप परिजनों को दी 4- 4 लाख रुपये की कुल 44 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक

3 मई को चारामा-जगतरा के बीच सड़क हादसा में 11 लोगो की हुई थी मृत्यु

मृतकों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

केशरी साहू /न्यूज रिपोर्टर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धमतरी जिले के शोक-संतप्त साहू एवं ध्रुव परिवार से मिलने ग्राम सोरम पहुँचे। मुख्यमंत्री ने मृतकों के पैतृक ग्राम सोरम, धमतरी में साहू परिवार के परिजन सुरुज बाई साहू, राहुल, अतुल ,सभ्या ,जयांश और परिवार से मिलकर सांत्वना दी एवं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ततपश्चात यहां ध्रुव परिवार के विदेशी ध्रुव,इन्द्रवतीन बाई, धर्मेन्द्र व रोशनी ध्रुव से मिलकर उन्हें सान्तवना दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मृतक साहू परिवार के पुत्र श्री राहुल साहू को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि के मान से 40 लाख रुपये एवं ध्रुव परिवार के श्री विदेशी राम ध्रुव को 4 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया। इस तरह 11 मृतकों के परिवार को कुल 44 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दी गयी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विदित है कि सोरम के साहू परिवार के 10 सदस्य और ध्रुव परिवार के 1 सदस्य की चारामा-जगतरा के बीच गत 3 मई को सड़क हादसा में मृत्यु हो गई थी ।
बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत से यह दुःखद घटना घटी थी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए थे। साथ ही उन्होंने इस घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की थी।

इस दौरान पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद श्रीमती लक्ष्मी साहू, दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57