Advertisement

मुख्यमंत्री ने किया रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में जिले के पहले वाई-फाई जोन का शुभारंभ

रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में जिले के पहले वाई-फाई जोन का शुभारंभ

उमेश प्रधान /न्यूज रिपोर्टर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम अछोटा में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में जिले के पहले वाई-फाई जोन की शुरुआत की। इससे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में कार्यरत लोगों को एवं गढ़कलेवा में आने वाले लोगों को निःशुल्क इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वे यहां अध्धयन भी कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस माह की 5 तारीख को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान रीपा को वाई-फाई सुविधा से लैस करने की घोषणा की थी। आज यहां वाई-फाई सुविधा के शुभारंभ से रीपा इस सुविधा से लैस जिले का पहला रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बन गया है।

इस अवसर पर विधायक सिहावा डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नागरिक आपूर्ति निगम के चेयरमैन श्री रामगोपाल अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना बंजारे मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57